युवती से दुष्कर्म व मारपीट तथा जानमाल की धमकी के मामले मे वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
संत कबीर नगर।
थाना महुली पुलिस द्वारा धारा 376 / 323 / 506 के मामले मे वांछित अभियुक्त नाम पता प्रमोद पुत्र कृष्णभान निवासी सड़हरा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को तरयापार से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 22.05.2022 को वादिनी की जेठानी की पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की गयी, जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा उलाहना देने पर मारपीट करते हुए जानमाल की धमकी दी गयी। घटना के संबन्ध में वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना महुली पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए दिनांक 23.06.2022 को उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले टीम पुलिस प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, व उ0नि0 श्री दयानाथ राम, का0 सौरभ, का0 शिवकुमार, का0 जितेन्द्र ।
