Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अपहरण के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार एवं अपहृता को बरामद किया गया

 अपहरण के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार एवं अपहृता को बरामद किया गया 



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी व महिला संबंधी अपराधों को रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा मु0अ0सं0 430/22 धारा 363 भादवि व बढोत्तरी धारा 366 भादवि से सम्बन्धित अपहृता की सकुशल बरामदगी करते हुए अभियुक्त शनी गुप्ता पुत्र स्व0 दिलीप गुप्ता निवासी बहुरिया टोला बड़वा राजा पाकर थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर उम्र करीब 20 वर्ष दिनांक 23.06.2022 समय 10.30 बजे वि0वि0 चौराहे से मोहद्दीपुर जाने वाले रोड पर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


अपराध/पूछताछ विवरण:- 

थाना स्थानीय पर दिनांक 23.06.2022 को आवेदिका द्वारा उनकी पुत्री को भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 430/22 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया । थाना कैण्ट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता की दिनांक 23.04.2022 की सकुशल बरामदगी करते हुए अभियुक्त शनी गुप्ता पुत्र स्व0 दिलीप गुप्ता निवासी बहुरिया टोला बड़वा राजा पाकर थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर वि0वि0चौराहे से मोहद्दीपुर जाने वाले रोड पर से गिरफ्तार किया गया एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे  धारा 363 भादवि व धारा 366 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । 


गिरफ्तारी की टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव चौकी प्रभारी बेतियाहाता थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3. कां0 दीपक थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. कां0 राजनरायन धूर्यवंशी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

5. म0कां0 आशीष कुमारी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies