सराय नदी पर लकड़ी से बना पुल बन सकता है किसी बड़ी दुर्घटना कारण
संजीव कुमार हम भारती न्यूज सीतापुरजनपद सीतापुर के खैराबाद विकासखंड के ग्राम हुसैनपुर के समीप निकली सराय नदी पर काफी समय पहले क्षेत्र वासियों द्वारा एक लकड़ी के पुल का निर्माण किया गया जिससे लोगों को नदी पार करने में सुविधा हो सके जिसके बाद लोगों ने शासन प्रशासन से नदी पर पुल बनाए जाने की गुहार लगाई शासन प्रशासन द्वारा इस मामले में संज्ञान न लेने पर विगत वर्ष क्षेत्रवासी भूख हड़ताल पर बैठे जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने सभी को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर कछुआ पुल का निर्माण कराया जाएगा जिसके बाद भूख हड़ताल को समाप्त किया गया कुछ समय बीतने पर कछुआ पुल की सामग्री तो आ गई मगर 1 साल बीत जाने के बाद भी अब तक पुल का निर्माण नहीं कराया गया है जिससे क्षेत्रवासियों में काफी रोष व्याप्त है पुल पर निकलने वाले कुछ राहगीरों ने बताया कि लकड़ी का पुल पार करने में काफी डर लगता है एक दो बार तो लोग नदी में गिर भी गए है साथ ही क्षेत्र वासियों ने बताया अभी कुछ समय बाद बारिश शुरू हो जाएगी जिसके बाद नदी में काफी ज्यादा पानी रहेगा फुल पूर्ण रूप से डूब जाएगा और यहां से नदी को पार करना नामुमकिन होगा सभी क्षेत्रवासी शासन प्रशासन से जल्द ही पुल बनाए जाने की उम्मीद रखते हैं अब देखना यह है शासन-प्रशासन इस पर कब ध्यान देता है
