डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शिक्षाविद चिंतक और मानवता के उपासक थे- संजय सिंह
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
बांसगांव उपनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष बांसगांव रमेश कुमार तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष परमवीर सिंह,महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। संजय सिंह ने डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, शिक्षाविद, चिंतक और जनसंघ के संस्थापक थे। वे मानवता के उपासक एवं सिद्धांतवादी थे।बहुत कम उम्र में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बन गए थे। उनके विचार और लोगों की सेवा के लिए इच्छाशक्ति हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। राष्ट्र की एकता के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को नहीं भुलाया जा सकता।
रमेश कुमार ने कहा कि डा. मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। जम्मू-कश्मीर का अलग झण्डा और अलग संविधान था। धारा-370 को समाप्त करने की उन्होंने वकालत की। परमवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 एवं 35ए समाप्त कर उनके सपने को साकार किया। आज जम्मू और कश्मीर विकास की मुख्य धारा से जुड़े हैं।
उक्त अवसर पर ,रूपेश कुमार,अशोक सिंह आदि मौजूद रहे ।
