हम भारती न्यूज़
ब्रेकिंग फिरोजाबाद
रिपोर्टर नवनीत गौतम
सराहनीय कार्य जनपद फिरोजाबाद दिनांक 10-07-2022
थाना रामगढ़ पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण को घटना के 48 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल बरामद ।
दिनांक 07/08/07.2022 को वादी श्री हसमुद्दीन पुत्र श्री कमरूद्दीन निवासी इमरान मंसूरी वाली गली मंसूरी गंज थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद द्वारा अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर मे घुसकर अलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवरात व रूपये आदि चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 339/2022 धारा 380,457 भादवि पंजीकृत कराया था ।
जिसका सफल अनावरण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे थाना रामगढ पुलिस को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम मे थाना रामगढ पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.07.2022 को मुखबिर की सूचना पर बम्बा बाई पास आकाशवाणी तिराहे के पास से 2 नफर अभियुक्तगण 1. सारिक व 2. मौसिन उर्फ मछेरा को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गया माल सोने-चाँदी के जेवरात बरामद किये गये । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त –
1. सारिक पुत्र जलालुद्दीन निवासी 12 विघा अब्बास नगर थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद ।
2. मौसिन उर्फ मछेरा पुत्र रसीद खाँन निवासी गली न0 19 कश्मीरी गेट थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद ।
बरामदगी का विवरणः-
एक जोडी झूमकी पीली धातु, एक जोडी पायल सफेद धातु ,एक अदद स्क्रू रिंच व एक अदद अटकन जिससे ताला तोड कर चोरी करते हैं व दो अदद लेडिज अगूठी पीली धातु, एक अदद पैन्डिल पीली धातु व एक अदद तंमचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस 315 नाजायज बरामद ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त सारिक उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 339/2022 धारा 457/380/411 भादवि थाना रामगढ फिरोजाबाद ।
2. मु0अ0सं0 349/2022 धारा 4/25 ए एक्ट थाना रामगढ फिरोजाबाद ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मौसिन उर्फ मछेरा उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 339/2022 धारा 457/380/411 भादवि थाना रामगढ फिरोजाबाद ।
2. मु0अ0सं0 349/2022 धारा 3/25 ए एक्ट थाना रामगढ फिरोजाबाद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1.श्री हरवेन्द्र मिश्रा थानाध्यक्ष थाना रामगढ़ फिरोजाबाद।
2.उ0नि0 सुशील कुमार थाना रामगढ़ फिरोजाबाद ।
3. हे0का0 737 राज कुमार थाना रामगढ फिरोजाबाद ।
4. का0 1330 योगेन्द्र कुमार 5. का0 836 लव प्रकाश थाना रामगढ फिरोजाबाद ।
