Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सराहनीय कार्य दिनाँक 16.07.2022 थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद।गुमशुदा कंचन को मय उसके पुत्र अरुण उम्र 5 वर्ष को किया गया सकुशल बरामद ।

 हम भारती न्यूज़

ब्रेकिंग फिरोजाबाद

नवनीत गौतम फिरोजाबाद


सराहनीय कार्य दिनाँक 16.07.2022 थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के द्वारा जनपद में चलाये जा रहे तलाश गुमशुदा/ वांछित अभियान के क्रम मे थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा कंचन को मय उसके पुत्र अरुण उम्र 5 वर्ष को किया गया सकुशल बरामद ।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में चलाये जा रहे तलाश गुमशुदा अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा तलाश के दौरान गुमशुदा कंचन पत्नी संजीव कुमार निवासी रूपसपुर थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 26 वर्ष को मय उसके पुत्र अरुण उम्र करीब 5 वर्ष को सकुशल बरामद किया गया । कंचन उपरोक्त दिनांक 15.07.2022 को अपने पुत्र अरुण उम्र करीब 05 वर्ष को लेकर घर से बिना बताये कहीं चली गयी थी जिसके सम्बंध मे कंचन के पति संजीव कुमार पुत्र श्यामसुंदर निवासी रूपसपुर थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद द्वारा थाना हाजा पर अपनी पत्नी के गुम हो जाने के सम्बंध मे गुमशुदगी दर्ज करायी थी उक्त गुमशुदगी पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से जांच करते हुए कंचन उपरोक्त को मय उसके पुत्र अरुण के सकुशल तलास कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम की भूरि भूरि सराहना की ।                                                                                                                              


तलाश/बरामद करने वाली पुलिस टीमः-

1. थानाध्यक्ष महेश सिंह थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।

2. उ0नि0 श्री घनश्याम सिंह  थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।

3. म0उ0नि0 भावना चौधरी थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।

4. है0का0 133 मानपाल सिंह थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies