Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर- लखनऊ हाईवे पर पलटी कार, दो दोस्तों की मौत:गीडा से पार्टी कर कार से लौट रहे थे 3 दोस्त, तीसरे की हालत गंभीर

 गोरखपुर- लखनऊ हाईवे पर पलटी कार, दो दोस्तों की मौत:गीडा से पार्टी कर कार से लौट रहे थे 3 दोस्त, तीसरे की हालत गंभीर



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर- लखनऊ फोरलेन पर शनिवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गीडा इलाके के बरहुआं यादव टोला के रात करीब 2 बजे के सड़क पर पड़े ईंट के टूकड़ों से टकराकर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कि कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है।


सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


पार्टी कर लौट रहे थे तीनों

कैंट इलाके के बेतियाहाता के व्यापारी और अग्रवाल मार्बल के संचालक प्रमोद अग्रवाल का बेटा अंकित अग्रवाल और रमा मेडिकल स्टोर के संचालक महेश अग्रवाल का बेटा अभिषेक अग्रवाल अपने एक अन्य साथ के गीडा स्थित एक रेस्टोरेंट से पार्टी कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सहजनवा-गोरखपुर मार्ग पर बरहुआं गांव के यादव टोला के सामने सड़क के किनारे ईंट के टुकड़ों की ढेर लगी थी।


ईंट में टकरा पलट गई कार

अंधेरा होने की वजह से कार सीधा ईंट में टकरा गई। गाड़ी की स्पीड काफी अधिक होने की वजह से कार पटल गई। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। कार के अंदर तीन युवक घायल पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।


अस्पताल में दो की मौत, एक गंभीर

अस्पताल पहुंचने पर अंकित अग्रवाल और अभिषेक अग्रवाल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती किया गया। पिपरौली चौकी प्रभारी बैजनाथ बिंद ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां दो की मौत हो गई। तीनों युवक गीडा स्थित एक रेस्टोरेंट से पार्टी कर वापस जा रहे थे। बरहुआ में हादसा हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies