प्रेस नोट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 05.07.2022
मादक पदार्थों का शातिर तस्कर गिरफ्तार, 9 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा एवं मोटरसाइकिल बरामद
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम मादक पदार्थो के व्यापार के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 05.07.2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी प्रभारी अनूप मिश्र द्वारा 9 किलोग्राम नाजायज गांजा एवं एक अदद मोटरसाइकिल बजाज पल्सर के साथ अभियुक्त 1- जीवन भारती उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय राम किशुन निवासी मंझरिया बड़गो थाना रामगढ़ताल जिला गोरखपुर हाल मुकाम अमरुद बाग चकरा अव्वल थाना राजघाट जिला गोरखपुर को समय करीब 13:05 बजे नेशनल हाईवे अमरूद मंडी खड़ंजा के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 168/2022 धारा 8/20, 60एन डी पी एस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया |
गिरफ्तारी करने वाली टीम :-
1-थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2-उपनिरीक्षक अनूप कुमार मिश्र थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3-हे. कां. हरेन्द्र सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
4-कां.मंगलदीप यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
5-कां. मंगलदीप थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
6-कां.देवेंद्र यादव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
7-कां.कुन्दन कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
8-कां.सतीश कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर