मत्स्येन्द्रनाथ मत्स्य अनुसंधान केंद्र का गोरखपुर में हो निर्माण- रवि किशन शुक्ला
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर।/ गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को पत्र देकर योगी मत्स्येन्द्रनाथ अनुसंधान केंद्र और उच्च श्रेणी का मत्स्य पालन एवं उत्पादन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की मांग की।
रवि किशन ने कहा कि पूर्वांचल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं है। जरुरी है उसे बढ़ावा देने की और मछुआरा समुदाय को प्रशिक्षण देने की। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अब आसानी से मत्स्य पालन किया जा सकता है। पूर्वांचल में गंगा,घाघरा,गंडक सहित कई नदियां हैं,जबकि गोरखपुर में राप्ती,रोहिन, कुआनो,आमी,गोर्रा समेत कई अन्य नदियां हैं जहां मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं है। पूर्वांचल की दस प्रतिशत आबादी निषाद की है जिनका पुश्तैनी काम मत्स्य पालन का है। पर समय के साथ वैज्ञानिक तकनिकी और प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इसके लिए मत्स्येन्द्रनाथ अनुसंधान केंद्र व उच्च श्रेणी का मत्स्य पालन एंव उत्पादन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता है।
मत्स्य संपदा योजनाओं का लाभ उठाएं
रवि किशन शुक्ला ने मछुआ समाज का आह्वान किया कि मत्स्य संपदा योजना से खुद को जोड़े। योजना के तहत जनपद में 25 यूनिट बायोफ्लॉक बनवाए जाएंगे। तीन लघु रि सर्कुलेटरी सिस्टम लगवाए जाएंगे। मत्स्य संपदा योजना 2022 के तहत मछली पालन करने वाले 10 लाभार्थियों को साइकिल और आइस बॉक्स के लिए₹10000 प्रदान किए जाएंगे,ताकि वह कुल्फी की तर्ज पर साइकिल से गांव व शहर घूम कर मछलियां बेच सकें।