अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस उपाधीक्षक एवं अधिकारी/कर्मचारीगण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा उपहार देकर दी गई विदाई
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज दिनांक 30.06.2022 को जनपद गोरखपुर पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा पुलिस विभाग में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक श्री अखिलानन्द उपाध्याय, उ0नि0 श्री राम नसीब, उ0नि0 श्री कमलेश्वर दूबे, उ0नि0 श्री बृजेश कुमार शुक्ल, उ0नि0 श्री सत्येन्द्र नाथ राय, उ0नि0 श्री राम सुन्दर चौबे, उ0नि0 श्री उग्रसेन यादव, उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ,हे0का0 श्री मारकाण्डेय यादव, हे0का0 श्री राम बचन यादव, मुख्य आरक्षी चालक श्री जगन्नाथ मिश्र का0 राम विभाष सिंह, अनुचर श्री राम दुलारे चौरासिया, अनुचर श्रीकान्त मौर्य, अनुचर श्री झकरी, अनुचर श्री झीनक को सम्मान पूर्वक गीता, अंगवस्त्र व उपहार, पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक लाइन्स गोरखपुर, पुलिस अधीक्षक अपराध, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गोरखपुर अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे ।