महिला प्रधान को अज्ञात बदमाशों ने दौड़ाकर मारी गोली,हालत नाजुक
सहजनवा ब्लाक की परफॉमेंस ग्रांट रघुनाथपुर गांव की प्रधान है दुर्गावती देवी
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर।/हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रघुनाघपुर में आज शाम साढ़े 6 बजे अज्ञात बदमाशो ने महिला ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी पत्नी रामपाल गुप्ता के घर चढ़कर गोली मार दिया, बचने के लिये भागी महिला प्रधान को बदमाशो ने दौड़ाकर दूसरी गोली मार दी, जिससे महिला प्रधान खून से लथपथ हो गयी,ग्रामीणो के जुटने पर बदमाश भाग गए वही परिजन प्रधान को लेकर मेडिकल कालेज रवाना हो गए है जहाँ महिला प्रधान की हालत नाजुक बनी हुई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।
बताते चले कि सहजनवा विकास खंड के परफॉमेंस ग्रांट प्राप्त गांव रघुनाथपुर की ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी आज शाम 6.30 बजे अपने दरवाजे पर बैठी थी,की मोटरसाइकिल से चार बदमाश मुह बांधे उनके दरवाजे पर चढ़ गए और सीधे दुर्गावती देवी को गोली मार दी,महिला प्रधान बचने के लिए गांव की तरफ दौड़ी लेकिन बदमाशो ने उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी जिससे वह गिरकर तड़पने लगी,वही गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग गए।वहीं परिजन तत्काल प्रधान को लेकर बीआरडी मेडिकल कालेज रवाना हो गए,जहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही हरपुर बुदहट पुलिस क्षेत्राधिकारी खजनी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे है।
