बड़ी दुर्घटना को दावत देता एनएचएआई का सड़क
बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रहे जिम्मेदार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
सहजनवा तहसील क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट से जगदीशपुर तक फोरलेन बाईपास बना हुआ हैं। सीजन के पहली ही बारिश में तेनुआ टोल प्लाजा पर बड़ा रेनकट हुआ हैं।लेकिन जिम्मेदारों को कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा है। साल की पहली ही बारिश में तेनुआ टोल से सटे ही एक बड़ा रेनकट हो गया। सप्ताह भर से हुए गड्डे को जिम्मेदार देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि टोल के अधिकारी उसी रास्ते आते जाते है फिर भी टूटी सड़क को देखकर नजरंदाज कर आगे बढ़ जा रहे है। लोगों ने बताया कि कई बार टोल पर इसकी शिकायत की गई लेकिन टोल अधिकारियों से हमेशा निराशा ही मिली। लोगों द्वारा बताया गया कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसके जिम्मेदार एनएचएआई और टोल के अधिकारी होंगे। बताते चले कि पूर्व में भी सड़क रेनकट के कारण बड़ी दुघर्टना होने से बच गई थी। लेकिन जिम्मेदार अगर समय रहते सड़क मरम्मत नही कराते तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती हैं।
टोल टैक्स में वृद्धि,सुविधा नदारद।
टोल प्लाजा पर इसी वर्ष में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की टोल टैक्स की नई दरें लागू की गईं हैं। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर पांच रूपए से लेकर 85 रुपये तक महंगा हो गया है।
तेनुआ टोल प्लाजा की नई दरें
वाहन एकल यात्रा नई दर पुरानी दर तथा वापसी यात्रा नई दर पुरानी दर
कार 90 85 140 125 ( रुपये में )
छोटे कामर्शियल 150 135 225 205 रुपये में
बस, ट्रक (दो एक्सल) 315 285 470 425 (रुपये में )
तीन एक्सल वाहन 340 310 510 465 (रुपये में )
चार से छह एक्सल 490₹ ,445₹ , 735₹ 665 ₹
सात एक्सल या अधिक 595 ,540 , 895 , 810 ( रुपये में )
इस बाबत टोल प्लाजा मैनेजर नवीन शर्मा का कहना है कि मरम्मत का काम एन एच ए आई के अंतर्गत आता है
