ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत मोहद्दीपुर में मिले वृद्ध महिला के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा गया है अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। महिला सड़क के किनारे छप्पर में रहती थी तथा चाय व बिस्कुट बेचा करती थी। घटनास्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा किया गया तथा सम्बन्धित को घटना के अनावरण हेतु निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कैण्ट भी मौजूद रहे।
