Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हत्या के नामित एवं वांछित शातिर अभियुक्तगण आलाकत्ल सहित गिरफ्तार

 हत्या के नामित एवं वांछित शातिर अभियुक्तगण आलाकत्ल सहित गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी व पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उमेश कुमार बाजपेयी थाना गुलरिहा एवं प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 13 जुलाई  2022 को हत्या में नामित एवं वांछित अभियुक्तगण 1. गौरव पुत्र राधेश्याम 2.छोटू पुत्र राधेश्याम निवासीगण शिवपुर सहबाजगंज थाना गुलरिहा गोरखपुर 3. रवि गुप्ता पुत्र स्व0 संतोष निवासी जंगल मातादीन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को समय करीब 12.15 बजे खजांची चौराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी तथा जिनकी निशानदेही पर आलाकत्ल दो अदद डन्डा बरामद  करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया । अभियुक्तगण को नियमानुसार न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।


घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 07/07/2022 को वादी मुकदमा निवासी ग्राम शिवपुर शहबाजगंज थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 266/22 धारा 302,323,504,336 भादवि0 थाना गुलरिहा गोरखपुर  बनाम 1. अन्शु पुत्र  राधेश्याम 2. गौरव पुत्र राधेश्याम 3.छोटू पुत्र राधेश्याम निवासीगण शिवपुर सहबाजगंज 4. रवि गुप्ता पुत्र भगेलू निवासी जंगल मातादीन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के विरुद्ध पंजीकृत हुआ, जिसमे प्रतिवादी गण द्वारा वादी रामकिशुन व उसके भाई सुभाष को दिनांक 06.07.2022 को बिना वजह गाली गलौज करना एवं मना करने पर लाठी डण्डे व ईट पत्थर से मार कर गंभीर रुप से घायल किया गया था जिसको इलाज हेतु हास्पिटल ले जाया गया, इलाज के दौरान मजरुब सुबाष चौहान की मृत्यु हो गयी थी जिसके सम्बन्ध मे वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग उपरोक्त पंजीकृत हुआ था । घटना मे नामित अभियुक्त अंशू एवं प्रकाश मे आयी अभियुक्ता नन्दिनी पत्नी राधेश्याम रंजन नि0 शिवपुर सहबाजगंज थाना गुलरिहा गोरखपुर को पूर्व मे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी थाना गुलरिहा गोरखपुर 

2. उ0नि0 राजेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल गोरखपुर 

3.  व0उ0नि0 सोनेन्द्र सिंह थाना गुलरिहा गोरखपुर

4.  उ0नि0 विजय शंकर यादव थाना गुलरिहा गोरखपुर

5.  उ0नि0 अश्वनी कुमार चौबे थाना गुलरिहा गोरखपुर

6.   हे0का0 अनिल कुमार थाना गुलरिहा गोरखपुर

7. का0 दयाशंकर पटेल थाना गुलरिहा गोरखपुर

8. का0 गणेश शंकर पाण्डेय सर्विलांस गोरखपुर 

9. का0 अशोक चौधरी सर्विलांस गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies