Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नेपाल से रेकी कर इंडिया करते थे लूट और डकैती:गोरखपुर का शातिर बदमाश नेपाल से कारोबारियों की करता था रेकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 नेपाल से रेकी कर इंडिया करते थे लूट और डकैती:गोरखपुर का शातिर बदमाश नेपाल से कारोबारियों की करता था रेकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


नेपाल से बैठकर बड़े- बड़े कारोबारियों की रेकी कर इंडिया में उनके साथ लूट और डकैती कराने वाला शातिर बदमाश सुनील उर्फ बहादुर अब पुलिस की गिरफ्त में है। चिलुआताल का रहने वाले सुनील ने गोरखपुर में कई घटनाओं में फरार चल रहा था।


उसपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। रविवार को कैंट पुलिस और सविलांस सेल की संयुक्त टीम ने सुनील चौहान को हीरापुरी कालोनी के पास रेलवे रोडवेज चौराहा से गिरफ्तार कर लिया।


पकड़ा गया अवैध हथियार और कारतूस

SP सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना कैण्ट और सर्विलांस की सयुक्त टीम ने मोहरीपुर थाना चिलुआताल निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश सुनील चौहान को गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर लूट और डकैती, हत्या के 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी दिनो से फरार चल रहा था। सुनील के पास पुलिस को एक नाजायज कट्टा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस मिले हैं।


कैंट इलाके की लूट में था शामिल

4 अप्रैल को रूस्तमपुर के शैलेन्द्र कुमार मिश्र बलदेव प्लाजा गए। वहां अपने परिचित से उन्होंने 4.60 लाख रुपए उधार लिए। शैलेन्द्र रुपए लेकर अपने घर रुस्तमपुर जाने के लिए निकला था कि शाम करीब 7 बजे रुस्तमपुर स्थित उसके घर के पास से दो मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा उन्हें रोककर जबरदस्ती उनसे पैसे वाला बैग छिन लिया गया। जिसमे सुनील चौहान का नाम प्रकाश में आया था।


इस तरह क्राइम करता है गिरोह

SP सिटी ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया बदमाश सुनील चौहान का एक संगठित गिरोह है। जो नेपाल राष्ट्र में कारोबारियों/व्यापारियों की रैकी कर उनके साथ लूट एवं डकैती जैसे संगीन अपराध कराता है। इस गैंग द्वारा पूर्व की कई घटनाओं में हत्या तक की गई।


नेपाल में बनाया था ठिकाना

SP सिटी ने बताया कि गोरखपुर से फरार शातिर सुनील चौहान ने नेपाल में अपना ठिकाना बनाया था। सुनील नेपाल से इंडिया जाने वाले बड़े कारोबारियों की रेकी कर अपने गैंग को सूचना देता था। रेकी के बाद गैंग द्वारा अवैध असलहो से लैस होकर रास्ते में ही आने जाने वाले कारोबारियों/व्यापारियों से लूट/डकैती जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। सुनील के खिलाफ दस मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies