Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी के आरोप में वाछिंत 02 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

 चोरी के आरोप में वाछिंत 02 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी गोला के नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक गोला के निकट पर्यवेक्षण मे उ0नि0 रंजीत तिवारी मय हमराह कर्मचारी के मदद से मु0अ0सं0 256/2022 धारा 379,411 भादवि थाना गोला गोरखपुर मे वांछित चल रहे अभियुक्त  1. विपिन कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम पिपरी बुजुर्ग थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर 2. अमन पुत्र रामप्रित निवासी ग्राम वार्ड नं0 02 चिकनिया कस्बा गोला थाना गोला जनपद गोरखपुर मुखबिर की सूचना के आधार पर उदईपुर मोड़ थाना गोला के पास से दिनांक 09.08.2022 को समय करीब 03.30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया एवं 01 बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया  । अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।


गिरफ्तार करने वाली टीम-

         1. उ0नि0 रंजीत तिवारी थाना गोला गोरखपुर    

         2. का0 दिलीप सोनी थाना गोला गोरखपुर

         3. का0 विकास सिंह थाना गेला गोरखपुर 

         4. का0 ऋषिकेश यादव थाना गोला जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies