मार पीटकर हत्या करने देने के आरोप मेंअभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पिपराईच के नेतृत्व में मय टीम द्वारा मु0अ0सं0 426/22 धारा 302 भादवि से संबंधित अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह नि0 घोडादेउर पिपराइच थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर उम्र करीब 26 वर्ष को नवीपुर चौराहा से दिनांक 09.08.2022 समय 14.20 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण– वादी के भाई प्रमोद सिंह को प्रतिवादीगण द्वारा झूठी चोरी का आरोप लगाते हुए मारने पीटने का विडियो सोशल मिडिया से प्राप्त होना जिसमे वादी के भाई प्रमोद सिह को आयी चोटो से मृत्यु हो जाने के संबंध मे ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण –
1- थानाध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह- थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
2- का0 अखिलेश यादव - थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
3- का0 संजीव यादव - थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
4- का0 सजीव सिंह - थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
5- का0 सुरेश यादव - थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
6- का0 दिनेश यादव - थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
7- म0का0 साजिया खातून- थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर