Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हाईवे पर खड़े ट्रको से डीजल व सामान चोरी करने के आरोप मे 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

 हाईवे पर खड़े ट्रको से डीजल व सामान चोरी करने के आरोप मे 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व 01 नफर बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया, कब्जे से चोरी का डीजल, घटना मे प्रयुक्त कार, मोटर साईकिल व अन्य सामान बरामद



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के मार्गदर्शन में हाईवे के किनारे खडे ट्रको से डीजल व लदे सामानो की चोरी की रोकथाम व अभियान के तहत चौकी प्रभारी सोनबरसा उ0नि0 मदन मोहन मिश्र व टीम द्वारा ट्रको की टंकी से डीजल चोरी व ट्रको का तिरपाल काटकर रखे सामानो को चोरी करने वाले व रामपुर बुजुर्ग रिलाइन्स पेट्रोल के पास खड़ी ट्रको के डीजल टैंक से डीजल चोरी करने के प्रयास मे अभियुक्तगण 1. गोलू निषाद पुत्र जोगी निषाद निवासी ग्राम घोड़ मरवा मंजनू चौराहा के बगल बेलवार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर 2. राकेश गुप्ता पुत्र रामाश्रय गुप्ता निवासी सोनबे ढोल बजवा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर हा0मु0 पता जे0बी0 सेन्ट्रल स्कूल के सामने मजनू चौराहा बेलवार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया तथा मौके से एक अभियुक्त चकमा देकर फरार हो गया । गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 04 जरिकैन मे 160 ली0 डीजल, 02 अदद चाकू, 01 अदद पेचकस, 01 अदद पलास्टिक का पाईप, चोरी मे प्रयुक्त 01 अदद कार व 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया ।  अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम –

1. चौकी प्रभारी उ0नि0 मदन  मोहन मिश्र थाना चौरी चौरा गोरखपुर ।

2. का0 प्रदीप कुमार थाना चौरी चौरा गोरखपुर ।

3. का0 पीयूष यादव थाना चौरी चौरा गोरखपुर ।

4. का0 निलेश कुमार थाना चौरी चौरा गोरखपुर ।

5. का0 राहुल यादव थाना चौरी चौरा गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies