Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

व्यपहरण के आरोप मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सम्बन्धित अपृहता को 24 घण्टे के अन्दर बरामद किया गया

 व्यपहरण के आरोप मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सम्बन्धित अपृहता को 24 घण्टे के अन्दर बरामद किया गया



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कैम्पिरगंज के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रदीप शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 राकेश कुमार सिंह मय हमराह म0का0 ज्योति सिह द्वारा आज दिनांक 06.08.2022 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 300/2022 धारा 363 भादवि0 से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त विकास पुत्र कोमल निषाद निवासी नकहा नं0-01 बसन्ती टोला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को स्पोर्ट कालेज चौराहे से आज दिनांक 06.08.2022 को समय करीब 14.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपह्ता 24 घँण्टे के अन्दर बरामद किया गया । अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है! 


गिरफ्तारी करने वाली टीम:-

1-उ0नि0 राकेश कुमार सिंह  थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

2- का0 मनीष यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

3-म0का0 ज्योति सिंह  थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies