हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को कलेक्ट्रेट प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया*
जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों एवं कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उपस्थित लोगों का मन मोहा
संभल (बहजोई) 15 अगस्त 2022
आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में झंडा फहराया गया। एवं राष्ट्रीय धुन सहित राष्ट्रगान का गायन किया गया। एवं स्कूली बच्चों एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
तथा इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय कर्मियों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा अमर शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान द्वारा आजादी कैसे मिली एवं शहीदों ने क्या संघर्ष किया उसकी जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
जिलाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों सहित प्रांगण में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि 75 वर्ष आजादी के पूर्ण करने के उपरांत आज हम 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। पूरा देश इस अवसर को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में धूमधाम से मना रहा है। और उन्होंने इस अवसर पर सभी शहीदों को याद किया तथा आजादी के 75 वर्षों में विभिन्न अवसरों पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भी सरहद पर खड़े होकर हमारे देश के सैनिक अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी देश की सेवा में निरंतर डटे हुए हैं। आजादी के बाद आज तक हमने जो सफर किया है वह सफर आसान नहीं रहा और सफर के दौरान हमारे देश ने नई-नई ऊंचाइयों को छुआ। देश के हर नागरिक देश की सरकार एवं प्रदेशों की सरकार का काफी योगदान रहा है। हमें आने वाले समय पर कुछ चिंतन और विचार करना चाहिए कि देश को किस दिशा में आगे बढ़ाना चाहते हैं। आज संविधान के मूल्य को भूलते हुए हम लोग विभिन्न प्रकार के वर्गों, धर्मो एवं जातिवाद में अपने को बांट लेते हैं लेकिन आज वह अवसर है कि पुनः हम अपने को एकजुट करें। जब तक समाज के सभी वर्गों एवं हर व्यक्ति का समान विकास नहीं होगा तब तक हमारा देश आगे नहीं बढ़ सकता है। जनपद संभल एक नवसृजित जिला है इसका सुद्रढ निर्माण करना हमारा कर्तव्य है। हम अपने कार्य को तत्परता से करें ताकि हमारा जनपद प्रदेश में उच्च स्थान प्राप्त कर सके। जनपद के सभी अधिकारियों ने एक टीम के रूप में मेरे साथ कार्य किया है आने वाले समय में हमें उम्मीद है कि हम विकास की गति पर आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने तिरंगा के रंगो के विषय में बताते हुए कहा कि रंगों के मूल्य को अपने जीवन में आत्मसात करें। और उन्होंने कहा कि झंडे के मध्य में स्थित अशोक चक्र विकास की गति को दर्शाता है। इसी प्रकार हमारा जनपद भी विकास की गति पर अग्रसर रहें यही हमारी आकांक्षाएं हैं।
इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शहीदों का स्मरण किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान, अपर जिला अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, उप जिलाधिकारी चंदौसी आर पी सिंह, उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरन्नुम रजा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुन्ना लाल यादव, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, जिला सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार, समाज सेविका संगीता भार्गव एवं ममता राजपूत स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन सहित जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।