Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारत की आजादी के 75वें वर्ष में “आज़ादी का अमृत महोत्सव”

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह


संभल से खास खबर



भारत की आजादी के 75वें वर्ष में “आज़ादी का अमृत महोत्सव” अन्तर्गत दिनांक 13- 8–2022 से दिनांक 17-8-2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 65 महिला स्वयं  सहायता समूहो की 450 से अधिक सदस्यों  दुवारा रैली में प्रतिभाग किया गया | रैली का उद्घाटन आदरणीय जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया संभल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की गई | रैली का आयोजन श्री रामायण सिंह यादव जी, डिप्टी कमिश्नर एनआरएनएम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया , इस दौरान परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी, जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे| समूह की  रैली जिलाधिकारी कार्यालय से बहजोई शहर के मुख्य मार्गों से चलकर बहजोई इंटर कॉलेज बहजोई के परिसर में सभा  उपरान्त समाप्त हुई | जिसमें महिलाओं के द्वारा देशभक्ति के गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया| बहजोई  इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य , सहायक अध्यापक व उनके समस्त स्टाफ के द्वारा भी महिलाओ का उत्साह बढाया गया | “आज़ादी के  अमृत महोत्सव” के इस शुभ  उत्सव पर समूह की महिलायें अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रही थी|  श्री रामायण सिंह यादव जी, डिप्टी कमिश्नर एनआरएनएम के द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गयी | समूह की सभी दीदियो ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर, समूह की एकता और अनुशासन का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया | अंत में सभी को सूक्ष्म जलपान कराते हुए  सभा का समापन किया  गया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies