आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निकाला तिरंगा जुलूस
सभी कर्मचारी पेंशनर अपने छत पर लगाए तिरंगा–रूपेश
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाए कर्मचारी–अश्वनी
आजादी के अमृत महोत्सव को त्योहार की तरह मनाए कर्मचारी–मदनमुरारी
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर 11 अगस्त राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में आज कोषागार परिसर मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया इसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन श्री मंत्री अश्विनी श्रीवास्तव इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कोषाधिकारी डा० राजीव वर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने की अपील किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम अपने सभी कर्मचारी/ पेंशनर साथियों से अनुरोध करते है की वह अपने अपने घर के छत पर राष्ट्रध्वज लगा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए।
संचालन कर रहे मंत्री श्री अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की मंशा हर घर तिरंगा अभियान को सभी कर्मचारी पेंशनर मिलकर सफल बनाएं, उन्होंने कहा इस कार्यक्रम को हमें जन आंदोलन बनाना होगा जिसमें सभी कर्मचारी महती भूमिका निभाएंगे।
उपाध्यक्ष मदन मुरारी शुक्ला ने कहा की आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम राष्ट्रीय त्योहार है, सभी कर्मचारी अपने अपने घर में झंडा लगए, हर कर्मचारी के घर में अच्छी पकवान बने और इस राष्ट्रीय पर्व को सभी मिलजुल कर त्योहार की तरह मनाएं।
इस अवसर पर श्री रुपेश कुमार श्रीवास्तव,अश्वनी श्रीवास्तव, वरूण बैरागी, मदन मुरारी, बंटी श्रीवास्तव,शब्बीर अली, अनूप कुमार, बृजेश कुमार, इजहार अली जयराम गुप्ता फूलचंद मौर्य, जय बहादुर सिंह, राजेश सिंह डा० एस के विश्वकर्मा, कृष्ण मोहन पांडे कृष्ण मोहन गुप्ता पृथ्वीनाथ गुप्ता योगेंद्र चौबे निसार अहमद सूर्यवेद यादव, के एम लाल,राजेंद्र गुप्ता,रामजी प्रसाद, राम भजन मौर्य, तसब्बून निशा, मुकेश कुमार, लाल बिहारी, संतोष, मकसूद, अभिलाष नंदन गुप्ता, प्रीतम, शिवेंद्र कौशिक, विजय पांडेय, पवन, जगदीश राव रामभरोस, दिनेश, जयप्रकाश अविनाश, संजय आदि उपस्थित रहे!
