तिरंगा के सम्मान में चनकापुर गांव में मुस्लिम युवक की चली गई जान
तिरंगे को ठीक करने के दौरान बिजली की चपेट में आया युवक
घटना जगदीशपुर के चनकापुर गांव की
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर । आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश व प्रदेश में लोग आजादी का 75 वी वर्षगांठ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील किया कि वह 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी की अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा लगाएं । प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर देश के बूढ़े जवान युवा सभी आजादी अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए तिरंगा यात्रा रैली भी निकाली गई और लोगों को हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की।
इसी बीच खोराबार थाना क्षेत्र के चनकापुर गांव एक दुखद भरी खबर आई है जहां 19 वर्षीय मुस्लिम युवक झंडा के सम्मान में अपनी जान गवा बैठा।
मृतक युवक के पिता फसाहत खान ने बताया कि मेरा 19 वर्षीय पुत्र लुकमान स्वतंत्रता दिवस पर चनकापुर पंचायत भवन में झंडारोहण कार्यक्रम में गया हुआ था झंडारोहण के बाद तिरंगा झंडे में फस गया जिसे वह ठीक करने के लिए लोहे के पाइप उसे सही करने जा रहा था कि इसी दौरान पंचायत भवन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया आनन-फानन में उसे हम लोग गोरखपुर में इलाज कराने लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जगदीशपुर पुलिस ने परिजनों के पोस्टमार्टम ना कराने की मांग पर शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया जिसे बाद में सुपुर्द ए खाक किया गया।
बरहाल आजादी के इस मतवाले ने तिरंगे के सम्मान में अपनी जान की परवाह किए बगैर ही तिरंगे को ठीक करने लगा जिससे वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
पूर्व बीडीसी सदस्य फसाहत खान के पांच पुत्र थे जिसमें से तीसरी नंबर पर लुकमान था जिसकी आज मौत हो गई।
