ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज़ गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
शासन एवं मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के द्वारा दिये गये
निर्देशों के क्रम में अमृत महोत्सव के अन्तर्गत भारत के स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 11-08-2022 से 17-08-2022 तक पूर्ण सप्ताह विशेष महोत्सव के रूप में मनाये जाने एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक पीटीएस गोरखपुर के निर्देशन मे दिनांक 15/08/22 को राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम व दिनांक 16-08-2022 को स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 6.30 बजे से 8.30 बजे तक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वालीबाल व बैडमिंटन का खेल कराया गया जिसमें संस्था प्रमुख, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त आईटीआई/ पीटीआई एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त प्रशिक्षुगण उपस्थित रहे।
सायंकाल 5.00 बजे से पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय गोरखपुर की ओर से तिरंगा पैदल यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था प्रमुख, संयुक्त निदेशक अभियोजन, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त आईटीआई / पीटीआई एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
