Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कार्यदाई संस्थाएं कार्य में लाएं तेजी...जिलाधिकारी*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर



कार्यदाई संस्थाएं  कार्य में लाएं तेजी...जिलाधिकारी*



स्वास्थ्य विभाग में किए जा रहे निर्माण कार्य की फायर बिग्रेड, संबंधित विभाग एवं कार्यदाई संस्था की संयुक्त टीम बनाकर कार्य की गुणवत्ता की कराई जाए जांच ...... जिलाधिकारी



संभल (बहजोई) 11 अगस्त 2022


     आज कलेक्ट्रेट सभागार  बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

         जिसमें समस्त कार्यदाई संस्थाओं ने अपने अपने द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में विस्तार पूर्वक जिलाधिकारी महोदय को बताया जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने पैक्स फैड कार्यदाई संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से कराना सुनिश्चित करें। और उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में एक साथ धन आवंटित किया गया एवं जनपद संभल में कार्यदाई संस्था द्वारा माध्यमिक शिक्षा छात्रावास का निर्माण कार्य नहीं किया गया। इसको लेकर जिलाधिकारी महोदय ने कार्यदाई संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि फायर बिग्रेड एवं संबंधित विभाग तथा कार्यदाई संस्था सहित स्वास्थ विभाग में किए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को चेक करे एवं आख्या रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। 

       राजकीय निर्माण विभाग को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो ठेकेदार कार्य नहीं कर रहे हैं उन ठेकेदारों के खिलाफ एक नोटिस जारी कर कार्रवाई संज्ञान में लाई जाए। जिससे कार्य को समय से किया जा सके। और उन्होंने कहा कि जिन कार्यदाई संस्थाओं का कार्य पूर्ण हो गया है वह विभाग अपनी अपनी परियोजनाओं को हैंडोवर करें। 

     जिलाधिकारी महोदय ने पैक्स फैड कार्यदाई संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि 67 सब सेंटर निर्माण होने के लक्ष्य के सापेक्ष 58 सब सेंटरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। एवं  9 सब सेंटरों का निर्माण कार्य नहीं किया गया है वह समय रहते हुए उनका कार्य पूर्ण किया जाए। और उन्होंने कहा कि अगर धन की आवश्यकता पढ़ती है तो क्षेत्र पंचायत से समन्वय स्थापित करते हुए इस कार्य को पूर्ण करें। जिससे स्वास्थ्य विभाग में सुधार आ सकें। और जिलाधिकारी महोदय ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्य को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराना सुनिश्चित करें। जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। एवं अपने अपने कार्य में तेजी लाएं। 

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान, जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार, संबंधित कार्यदाई संस्थाएं एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies