चोरी के आरोप मे वांछित शातिर अभियुक्त/हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के मार्गदर्शन में तथा प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व मे आज दिनांक 07.08.2022 को चौकी प्रभारी सोनबरसा उ0नि0 मदन मोहन मिश्र मय हमराही का0 प्रदीप कुमार द्वारा मु0अ0सं0 242/21 धारा 379 भादवि व मु0अ0स0 731/20 धारा 379/411/419/420/473 भादवि में वांछित अभियुक्त व थाना पिपराईच का हिस्ट्रीशीटर (HS-34A) रमेश पुत्र जयन्ती निवासी केवटली थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर के घर पर दबिश देकर समय करीब 01.00 बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम –
1. चौकी प्रभारी उ0नि0 मदन मोहन मिश्र थाना चौरी चौरा गोरखपुर ।
2. का0 प्रदीप कुमार थाना चौरी चौरा गोरखपुर ।
