परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर
महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके परिवार में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया ।
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
प्रार्थीनी अफसाना खातून पत्नी वसीम खान के प्रार्थना पत्र पर लगातार काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के क्रम में आज दिनांक 07.08.2022 को काउंसलिंग कर परिवार के दोनो पक्षो को आमने-सामने बैठाकर विवाह के नैतिक, सामाजिक व मनोवैज्ञानिक पहलुओं का बोध कराया गया। अतः काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्ष अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए सहमत हो गये। इस काउंसलिंग में मामले को सुलझाने में प्रभारी भूपेंद्र कुमार मिश्रा, डा. विकास रंजन मणि त्रिपाठी, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, एजाज खान, हे.कां. मिथिलेश राय, हे.कां. अनीता पांडे, कां. रंजू मिश्रा, कां. रेनू उपाध्याय की भूमिका अहम रही। परिवार परामर्श केन्द्र, गोरखपुर इस दंपत्ति के सुखद भविष्य की कामना करता है।
