Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आटो गैंग के दो टप्पेबाज, चोरी एवं टप्पेबाजी के माल के साथ गिरफ्तार

 आटो गैंग के दो टप्पेबाज, चोरी एवं टप्पेबाजी के माल के साथ गिरफ्तार 



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में श्री शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अं0सं0 572/2022 धारा 379//420 भादवि बढोत्तरी धारा 411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. विकास कुमार सोनकर पुत्र वर्मा सोनकर निवासी अमरुद मण्डी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर 2. दीपक उर्फ रंजन डोम पुत्र महिपाल डोम निवासी पाकड़गांव थाना बगहा बेतिया बिहार हालपता लालडिग्गी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी की 02 अदद पाजेब/पायल बरामद करते हुए आज दिनांक 06.08.2022 समय करीब 05:00 बजे फलमण्डी से आवास विकास कालोनी बेतियाहाता आने वाले रास्ते की मोड़ से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । 

संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरणः-

अभियुक्त विकास कुमार सोनकर व दीपक उर्फ रंजन डोम से पूछने पर बता रहे है कि हम दोनो अपने साथी करन डोम पुत्र जितेन्द्र डोम निवासी लालडिग्गी पावर हाउस थाना राजघाट गोरखपुर के साथ आटो लेकर घुमते रहते है जैसे ही कोई अकेली महिला दिखती है तो उसे अपने आटो में बैठाकर घुमाते हुए ले जाते है और महिला को बरगला कर उसके गहनो को निकलाकर झोले मे रखवा देते है कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है, गहने को निकाल कर झोले में रख लिजिए नही तो वो लोग ले लेगे । इस प्रकार हम लोग झांसा देकर महिलाओ से गहना निकलवाकर झोले मे रखवा लेते है और मौका पाते ही झोले को बदल देते है या गहनों को चुरा लेते है । 

इसी तरह की घटना हम लोगो ने दिनांक 24.06.2022 को एक अकेली महिला को रुस्तमपुर चौराहे से अपने आटो में बैठाया था और उस महिला को धोखा देकर उसका मंगलसूत्र, झुमका, करधन, पायल आदि सब जेवर चुरा लिये थे उसी में का यह बचा हुआ पाजेब है । जिसे हम दोनो ने एक एक बाट लिया था । यह वही पायल है जिसे आप लोगो ने हमलोगो से बरामद किया है । उक्त टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।


गिरफ्तारी की टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव चौकी प्रभारी बेतियाहाता थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

3. कां0 विशाल कुमार शर्मा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. कां0 शिवानन्द कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies