हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
138 एन० आई०एक्ट के वादों के निस्तारण हेतु दिनांक 26-09-2022 से 29-09 2022 तक विशेष लोक अदालत के आयोजन के सम्बन्ध में।*
दिनांक 26-09-2022 से 29-09-2022 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वांच न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र सं0 3325 एसएलएसए 147/2021 (सरम) दिनांकित 05-09-2022 के अनुपालन में 138 एन0आई0एक्ट के बादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार XIII, के निर्देश के अनुपालन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री कमल दीप के विश्राम कक्ष में शाम 04.30 बजे एक मीटिंग आयोजित हुई जिसमें सिविल जज (जू) डि0) सम्भल स्थित चन्दौसी, श्री मनोज कुमार यादव व नोडल अधिकारी श्री मयंक त्रिपाठी उपस्थित रहे। जिसमें अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया तथा नोडल अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सभी 138 एन0आई0 एक्ट में सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया जाये एवं अधिवक्तागण को सूचित किया जाये। यह जानकारी नोडल अधिकारी लोक अदालत श्री मंयक त्रिपाठी द्वारा दी गयी।,