हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
138 एन० आई०एक्ट के बादों के निस्तारण हेतु दिनांक 26-09-2022 से 29-09.2022 तक विशेष लोक अदालत के आयोजन के सम्बन्ध में।*
दिनांक 26-09-2022 से 29-09-2022 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा 138 एन० आई०एक्ट के वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार XIII के निर्देश के अनुपालन में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री कमल दीप के विश्राम कक्ष में शाम 04.30 बजे एक मीटिंग आयोजित हुई जिसमें सभी मजिस्ट्रेटगण उपस्थित रहे। जिसमें अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया। यह जानकारी नोडल अधिकारी लोक अदालत श्री मंयक त्रिपाठी द्वारा दी गयी।