पति को जान से मारकर धान के खेत में फेक देने के आरोप में पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मु0अं0सं0 530/22 धारा 302,201,120 बी भादवि से सम्बन्धित अभियुक्ता 1. गुन्जा देवी(मृतक की पत्नी) पत्नी स्व0 रामसजन निषाद निवासी जमुनिया थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर व उसका प्रेमी अभियुक्त 2. आमिर उर्फ गोलू पुत्र अयूब निवासी सरैया थाना गीड़ा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 04.09.2022 को ग्राम जमुनियाँ थाना- गुलरिहाँ जिला गोरखपुर के राम सजन निषाद उम्र करीब 38 वर्ष की हत्या उसकी पत्नी गुंजा देवी के साजिस के तहत उसके प्रेमी गोलू उर्फ आमिर खाँ पुत्र अय्यूब खाँ निवासी सरयाँ पोस्ट छपिया थाना गीडा जनपद गोरखपुर के द्वारा उसके पति रामसजन को जान से मारकर हाफिजनगर नहर के पास सङक के किनारे धान के खेत में फेकवा दिया था जिसके सम्बन्ध मे थाना गुलरिहा गोरखपुर पर वादी के लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 530/22 धारा 302,201,120 बी भादवि बनाम दो नफर अभियुक्त पंजीकृत किया गया । प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मय फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता व अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम पद
1-प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार पाण्डेय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2-का0 विवेक गौड़ थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
3-का0 दीपू प्रसाद थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
4-म0का0 कोमल सिंह थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
5-म0का0 रंजना कुमारी थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
