Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शातिर लुटेरा/चोर गिरफ्तार, लूट/चोरी की सामग्री व नगदी बरामद

 शातिर लुटेरा/चोर गिरफ्तार, लूट/चोरी की सामग्री व नगदी बरामद



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही करने व जनपद में हो रही लूट/छिनैती की घटना के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण मे प्र0नि0 थाना रामगढ़ताल के कुशल नेतृत्व में थाना रामगढ़ताल की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर शातिर लुटेरे/चोर आकाश साहनी पुत्र रामनगीना निवासी रामपुर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को चोरी की मोटरसाईकिल व लैपटाप सहित नगदी बरामद कर गिरफ्तारी का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।


गिरफ्तार व बरामद करने वाली पुलिस टीम

1. प्र0नि0 श्री कल्यान सिंह सागर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 बबलू कुमार चौकी प्रभारी आजाद चौक थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर 

3. का0 विनीत सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

4. का0 सुरेन्द्र वर्मा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

5. का0 मुन्ना यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies