Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आम आदमी परिवर्तन पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया नेताजी मुलायम सिंह यादव के अन्तिम दर्शन करने पहुंचे सैफई मुलायाम सिंह वास्तव में धरती पुत्र व लोकतंत्र के सच्चे हिमायती और पक्के लोहियावादी थे - मनोज कुमार दहिया

 प्रैस विज्ञप्ति

आम आदमी परिवर्तन पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया नेताजी मुलायम सिंह यादव के अन्तिम दर्शन करने पहुंचे सैफई

मुलायाम सिंह वास्तव में धरती पुत्र व लोकतंत्र के सच्चे हिमायती और पक्के लोहियावादी थे - मनोज कुमार दहिया



11 अक्तूबर: आम आदमी परिवर्तन पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अन्तिम दर्शन करने के लिए सैफई और मुलायम सिंह यादव को श्रद्वांजलि अर्पित की। मनोज दहिया ने कहा कि मुलायम सिंह यादव राजनीति के पुरोधा पुरूष, उत्कृष्ट समाजवादी तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संस्थापक थे जिन्होंने आजीवन समाजवाद को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में नेताजी मुलायम सिंह यादव लोकतंत्र के सच्चे हिमायती और पक्के लोहियावादी थे। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के लिए एक गहरा आघात है, अपूर्णीय क्षति है। राजनीति और समाजवादी पार्टी के लिए उनका योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। मनोज दहिया ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सर्वश्रेष्ठ सांसद, कर्मठ मुख्यमंत्री, कर्मठ एवं संधर्षशील केन्द्रीय रक्षामंत्री रहे जिन्होंने देश को अनेको बार मान-सम्मान दिलाया। समाजसवाद के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आज कोई दूसरा इतना संघर्ष नहीं कर सकता। जितना नेताजी मुलायम सिंह यादव ने किया है। उन्होंने कहा कि बेशक मुलायम सिंह यादव अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन अपने सफल राजनीतिक जीवन के दम पर वे हमेशा भारतीय राजनीति के आसमान में एक सितारे की तरह टिमटिमाते रहेगें। 

आम आदमी परिवर्तन पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया ने अपनी राजनीतिक शुरूआत भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के आर्शीवाद से की थी और आज इस आम आदमी परिवर्तन पार्टी का जो गठन हुआ है उसमें भी नेताजी का विशेष आर्शीवाद रहा है।   


मनोज कुमार दहिया

राष्ट्रीय अध्यक्ष

आम आदमी परिवर्तन पार्टी

मो. 9643620003

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies