Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नवनियुक्त समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों को जिलाधिकारी द्वारा दी गयी औपबंधिक नियुक्ति पत्र

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 


नवनियुक्त समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों को जिलाधिकारी द्वारा दी गयी औपबंधिक नियुक्ति पत्र

 


                                                                     

सारण, छपरा 01 अक्टूबर : जिलाधिकारी सारण श्री राजेश मीणा द्वारा आज दिनांक 01.10.2022 को कार्यालय प्रकोष्ठ में कुल 87 में से उपस्थित 79 नवनियुक्त समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

    जिलाधिकारी के द्वारा सभी नवनियुक्त समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों को अपने दायित्वों का निवर्हन, निष्पक्षता एवं पूरी कर्मठता एवं ईमानदारी से करने को कहा  गया। जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि सबसे आवश्यक है कि आप सरकार के कार्य-प्रणाली को बारीकी से समझे और कुशलता के साथ नियमपूर्वक ससमय कार्यों का संपादन करें।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, भूमि सूधार उप समाहर्त्ता, सदर श्री पुष्पेष कुमार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies