बांसगांव बीआरसी पर टी एल एम मेले का हुआ आयोजन
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर बांसगांव ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आज खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर चौरसिया के अध्यक्षता में टी एल एम मेले का आयोजन किया गया इसमें बांसगांव ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के अनेकों शिक्षको ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी बांसगांव ने बताया कि बच्चों को पढ़ाने में टी एल एम सहयोगी के रूप में कार्य करता है ।टीचिंग लर्निंग मैटेरियल के माध्यम से शिक्षक जब शिक्षण कार्य करता है तो उसकी शिक्षण बहुत ही प्रभावशाली एवं रुचिकर हो जाती है ।टी एल एम मेले में बांसगांव ब्लाक के महाडीह प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका बीनू सिंह ने बताया कि जबसे उन्होंने शिक्षण कार्य में टी एल एम का प्रयोग किया है बच्चे तीव्र गति से सिखने लगे है। शिक्षक नेता पंकज पांडेय ने टी एल एम मेले को सराहा और उन्होंने शिक्षको से अपील की ,कि शिक्षण कार्य करते समय शिक्षको को टीचिंग लर्निंग मैटेरियल का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव के ए आरपी रंजीत जासवाल सुनील कुमार अमित सिंह एवं शिक्षक देवेश प्रताप सिंह,शिवप्रताप यादव, श्री प्रकाश ,महेंद्र शर्मा नूर आलम सत्य प्रकाश सौरव यादव भरत लाल शैलेंद्र कुमार राना,मीना ,बीनू सिंह,उषा राय, रंजीता सिंह,पुष्पलता आदि शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।
