गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज दिनांक 31.10.2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा पुलिस लाइन गोरखपुर के क्वार्टर गार्ड पर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तथा वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लाइन्स/यातायात, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/कोतवाली, प्रतिसार निरीक्षक गोरखपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

