चोरी की बैटरी व स्कूटी के साथ 03 शातिर चोर गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एवम् अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन मे तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी गोरखनाथ के निर्देशन में उ0नि0 अखिलेश कुमार, उ0नि0 विवेक राज सिंह मय हमराह पुलिस बल के साथ अभियुक्तगण 1. सद्दाम हुसैन उर्फ नुरुल पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी नकहा घोसीपुरवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर, 2. सिराजुद्दीन अंसारी उर्फ भोलू पुत्र गयासुद्दीन अंसारी निवासी इस्लामिया नगर मोतीलाल बगिया आमना मस्जिद के पास थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर 3. पिंटू अली उर्फ पिट्टू पुत्र खेसू मास्टर निवासी इस्लामिया नगर मोतीलाल बगिया थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया जिनके निशान देही पर चोरी की कुल 8 अदद बैट्री व एक अदद स्कूटी नं0 UP 53 AR 6421 व 510 रु0 नगद बरामद किया गया तथा थाना गोरखनाथ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0334/2021 धारा 379,411 भा0द0वि0 मु0अ0सं0 353/2022 धारा 379,411 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 354/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0 का सफल अनावरण किया गया । अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 विवेक राज सिंह थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अखिलेश कुमार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
3. का0 उदय कुमार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
4. का0 अरुण कुमार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
