Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अजीत कुमार चतुर्वेदी मय हमराही पुलिस बल के थाना स्थानीय से त्यौहार दीवाली के उपलक्ष्य मे लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन मे देखभाल क्षेत्र व शांति सुरक्षा व्यवस्था एंव संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग मे मामूर थे कि एक व्यक्ति जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था तथा भीड मे चल रहा था जिसको भीड़ से किनारे ले जाकर तलाशी ली गयी तो उसके कमर के फेटे मे एक अदद धारदार नाजायज चाकू बरामद हुआ है । उक्त बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 304/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त तरुण कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 मनोज लाल गुप्ता निवासी म0नं0 41 रहमतनगर घासीकटरा थाना राजघाट गोरखपुर को मय चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।  आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रहीं हैं! 


गिरफ्तारी में शामिल टीम-

1. प्र0नि0 अजय कुमार मौर्य थाना कोतवाली, गोरखपुर

2. उ0नि0 अजीत कुमार चतुर्वेदी थाना कोतवाली गोरखपुर 

3. का0 मुरारी यादव थाना कोतवाली गोरखपुर

4. का0 राजू कुमार थाना कोतवाली गोरखपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies