संस्कृतिकर्मी एवं आरजे अनुराग सुमन को मातृशोक
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर। संस्कृतिकर्मी अनुराग सुमन एवं दिप्ती अनुराग की मां सुमनलता का शनिवार की सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया। शनिवार को ही उनका अंतिम संस्कार राप्ती तट राजघाट पर किया गया। उनके पार्थिव को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अनुराग सुमन ने दी।समाज कल्याण विभाग से सेवानिवृत सुमनलता सामाजिक कार्यो में रत रहती थी।पिछले 15 दिन से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था।उपचार के दौरान ही शनिवार की सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आवास विकास कॉलोनी झारखण्डी स्थित उनके निवास पर उनका पार्थिव दर्शनार्थ रखा गया।अपराह्न 5.30 बजे उन्हें राजघाट पर मुखाग्नि दी गई।इस दौरान काफी संख्या में जनप्रतिनिधि,संस्कृतिकर्मी, पत्रकार एवं सामाजिक संस्थाओ से जुड़े प्रतिनिधि एवं उनके रिश्तेदार शुभचिंतक मौजूद थे। दिवंगत सुमनलता जी अपने पीछे पुत्र अनुराग सुमन, अविनाश कुमार,पुत्र बधू दिप्ती अनुराग,पूजा,पौत्र आभास एवं आर्नव का भरा पुरा परिवार छोड़ गई है।