चोरी की टाटा मैजिक वाहन के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में, जनपद में हो रही चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु प्र0नि0 थाना खोराबार व उनकी टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में उ0नि0 रिजवान अहमद मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 718/22 धारा 379 भादवि से संबंधित अभियुक्तगण 1.पप्पू भारती पुत्र स्वामीनाथ निवासी जंगल गौरी लुठईया टोला थाना झगहा जनपद गोरखपुर 2.एजाज अहमद पुत्र मो0 खालीद निवासी रानीडीहा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर 3. सूरज राजभर पुत्र जयराम राजभर निवासी जमुना सिंह का मठिया थाना कोतवाली जनपद को चोरी की टाटा मैजिक गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त चोरी के वाहन की तलाशी करने पर वाहन पर से दो अदद लोहे का गेट बरामद हुआ जिसके सम्बंध मे पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि यह गेट हम तीनों ने मिलकर रानी डीहा पर स्थित वर्मा ज्वेलर्स की गली से चुराया था और उसे भी गाडी के साथ बेचने जा रहे थे । बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 भादवि की वृद्धि करते हुये अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम-
1. उ0नि0 रिजवान अहमद थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. हे0कां0 बृजेश कुमार सिंह खोराबार जनपद गोरखपुर
3. कां0 पिन्टू प्रसाद थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
