Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

137 ग्राम अवैध नशीला अल्प्राजोलम पाउडर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

 137 ग्राम अवैध नशीला अल्प्राजोलम पाउडर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो नफर अभियुक्त 1. अमित साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी मल्लाह टोला वार्ड नं0 02 थाना रुद्रपुर जिला देवरिया 2. गुड्डू हरिजन पुत्र रामश्रृंगार हरिजन निवासी राजी जगदीशपुर थाना झंगहा जिला गोरखपुर को अवैध नशीला अल्प्राजोलम पाउडर के साथ हिरासत पुलिस मे लिया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 963/2022  व 964/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- 

दिनांक 15.11.2022 को पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे कि एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल आते हुए दिखाई दिया जिन्हे शक होने पर रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगे जिन्हे पकड़ कर पूछताछ कर तलाशी ली गयी तो अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से अवैध नशीला अल्प्राजोलम पाउडर बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । 

     पूछताछ पर अभियुक्तण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग घूम फिर कर शहरो में घटनाए करने के लिए लोगो को लिफ्ट देने के बहाने राहगीरो को निशाना बनाते है तथा जो हमारे पास पाउडर है उसे रास्ते में खाने पीने की वस्तुओ में मिलाकर उन्हें बेहोश कर उनका कीमती सामान लेकर भाग जाते है । 


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 अंजनी कुमार यादव चौकी प्रभारी ई0कालेज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

3. उ0नि0 आशुतोष कुमार राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. कां0 दीपक कुमार निषाद थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

5. कां0 नितेश यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies