यातायात माह नवम्बर 2022 के दृष्टिगत आज यम पी पालीटेक्निक में क्षेत्राधिकारी यातायात और यातायात निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा यातायात से सम्बन्धित तमाम जानकारियां दी गई
हम भारती न्यूज से जिला गोरखपुर थाना गोरखनाथ रिपोर्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात महेन्द्र पाल सिंह के मार्गदर्शन मे क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा" यातायात माह नवंबर 2022" के तहत एमपी. पॉलीटेक्निक के प्रांगण में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के बैनर तले कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे महेंद्र पाल सिंह एसपी ट्रैफिक, क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश सिंह, यातायात निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह साथ मे टी. एस. आई संजय कुशवाहा रहे, जिसमे यातायात नियमों के संबंधन में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान mappls -app को डाउनलोड करने तथा उसकी उपयोगिता के संबंधन में सभी अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया एवं यातायात नियम के पालन के प्रति शपथ दिलाया गया। तथा सड़क सुरक्षा , चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट, दो पहिया वाहन पर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, हाई स्पीड, रेड लाइट, येलो लाइट, ग्रीन लाइट, के बारे मे यातायात पुलिस द्वारा जानकारी दी गई। एवं हेल्प लाइन नम्बर 8081208567 के विषय मे भी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य मेजर डॉक्टर पाटेश्वरी सिंह एवं सभी अध्यापक , पुलिस कर्मी तथा विद्यार्थी गढ़ उपस्थित रहे।