Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

डीएम कार्यालय पर 73 वे संविधान सभा की दिलाई गई शपथ

 डीएम कार्यालय पर 73 वे संविधान सभा की दिलाई गई शपथ



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 गोरखपुर। जिलाधिकारी कार्यालय पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने  कार्यालय के   अधिकारियों कर्मचारियों को दिलाया संविधान सभा की शपथ। कार्यालय पर मौजूद समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भरत लाल श्रीवास्तव ने  अपर आयुक्त  संविधान दिवस की शपथ दिलाई  26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. संवैधानिक मूल्यों को प्रमोट करने के लिए सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाने का फैसला किया था। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस और भारतीय संविधान दिवस के नाम से भी जाना जाता है।

 संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया था हालांकि स्वीकार करने के दो महीने बाद यानी 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था इस वजह से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डी एम कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलाई की हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में एततद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं इस अवसर डी एम कार्यालय  अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies