Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राशन की दुकानों पर खाद्यान्न की सूची हो स्पष्ट.. जिलाधिकारी

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


जिलाधिकारी ने विकासखंड बहजोई के ग्राम कनेटा एवं  मिर्जापुर की राशन की दुकानों का किया आकस्मिक निरीक्षण*

 

राशन की दुकानों पर खाद्यान्न की सूची हो स्पष्ट.. जिलाधिकारी



राशन की दुकानों पर साफ सफाई की व्यवस्था रहे दुरुस्त तथा कार्ड धारकों को बैठने के लिए हो पर्याप्त व्यवस्था.. जिलाधिकारी 


जिलाधिकारी ने राशन की दुकान को मॉडल दुकान के रूप में बनाने के दिए निर्देश


*सम्भल (बहजोई) दिनाँक 01 नवम्बर 2022


आज जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विकासखंड बहजोई  के ग्राम पंचायत कनेटा एवं ग्राम पंचायत मिर्जापुर में राशन वितरण की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।                           

        सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कनेटा में जयवीर की राशन वितरण की दुकान का निरीक्षण किया गया। राशन विक्रेता की दुकान पर लगी सूची स्पष्ट नहीं पाई गई तथा दुकान पर साफ सफाई की व्यवस्था भी कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा सूची स्पष्ट रखने तथा साफ सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए तथा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की समस्त राशन की दुकानों पर लगे साइन बोर्ड पर लिखी सूची स्पष्ट तथा पठनीय  होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अंत्योदय पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों से वार्ता करते हुए राशन वितरण के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा कार्ड धारकों से मोबाइल पर भी राशन वितरण के विषय में जानकारी प्राप्त की जिस पर कार्ड धारकों द्वारा राशन वितरण समय से वितरण होने की जानकारी दी गई।             

     ग्राम पंचायत कनेटा में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब मिलने पर ग्राम प्रधान पर नाराजगी व्यक्त की एवं जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

                इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विकासखंड बहजोई के ग्राम पंचायत मिर्जापुर में शाहाना की राशन की दुकान का भी निरीक्षण किया। साइन बोर्ड सही पाया एवं सूची भी सही पाई गई तथा लोगों से वार्ता कर राशन वितरण के विषय में भी जानकारी प्राप्त की जिस पर वहां के लोगों द्वारा राशन वितरण में संतुष्टि दिखाई गयी। जिसमें जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। 

       जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि राशन की दुकानों पर  खाद्यान्न इस तरीके से स्टॉक में रखा जाए जिससे उसकी गणना करने में आसानी हो। एवं उन्होंने कहा कि राशन की दुकानों पर साइन बोर्ड भी नए डिज़ाइन के लगवाए जाएं ताकि लोगों को खाद्यान्न के बारे में जानकारी प्राप्त करने में आसानी हो।      

         इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी एवं पूर्ति निरीक्षक तथा संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies