नाबालिक से छेड़खानी के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के दिशा-निर्देश में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी तथा क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल मार्ग निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक हरपुर बुदहट के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 प्रवीन कुमार कश्यप मय हमराह का0 सुधाकर यादव, का0 मोहित उपाध्याय व का0 अभिषेक कुमार यादव द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 245/2022 धारा 354 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त दशरथ यादव पुत्र स्व0 राजदेव यादव निवासी ग्राम छपिय, पो0 बसियाखोर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया अन्य विधिक कार्यवाही की जा रहीं हैं!
गिरफ्तारी टीम के सदस्यगण-
1. उ0नि0 प्रवीन कुमार कश्यप थाना हरपुर बुदहट,जनपद गोरखपुर
2. का0 सुधाकर यादव थाना हरपुर बुदहट,जनपद गोरखपुर
3. का0 मोहित कुमार उपाध्याय थाना हरपुर बुदहट,जनपद गोरखपुर
4. का0 अभिषेक कुमार यादव थाना हरपुर बुदहट,जनपद गोरखपुर
