चोरी की मोटर साईकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में श्री शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 953/2022 धारा 379 भादवि व बढोत्तरी धारा 411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त मनीष यादव पुत्र संतराज यादव निवासी ग्राम बजहा गुलरिहा बाजार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरण :-
दिनांक 13.11.2022 को वादी मुकदमा सोनू द्वारा रेलवे गेट नं0-5 से अपनी मोटर साइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना देकर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया । इस सूचना पर चौकी प्रभारी रेलवे उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह व मय टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ घण्टों के अन्दर ही अभियुक्त मनीष यादव पुत्र संतराज यादव निवासी ग्राम बजहा गुलरिहा बाजार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी की साईकिल बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त मनीष यादव उपरोक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो बताया कि आज ही शाम को यह गाड़ी चोरी से रेलवे गेट नं0 05 के सामने की दुकान के सामने स्थित सड़क से चुराया था तथा गाड़ी को एकांत में गेट सं0 2 के सामने खड़ा करके रात्रि होने का इंतजार कर रहा था कि रात्रि होने के उपरान्त गाड़ी लेकर अण्डर पास, कौवाबाग होते हुए अपने घर चला जाता की आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया । साहब मैं नशे का आदि हूँ । अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए मैं चोरी जैसे अपराध करता हूँ!
गिरफ्तारी की टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह चौकी प्रभारी रेलवे थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. कां0 कृष्ण कुमार यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. कां0 अभिषेक सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
