हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जनपद न्यायालय सम्भल स्थित चन्दौसी में मनाया गया संविधान दिवस*
दिनांक 26.11.2022 को दिन शनिवार को जनपद न्यायालय सम्भल स्थित चन्दौसी में संविधान दिवस के अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार यादव -II की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण श्री निर्भय नारायण राय, अपर सत्र न्यायाधीश श्री कमलदीप, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती बबिता पाठक, सिविल जज (सी०डि०) ए०सी०जे० एम. श्री मयंक त्रिपाठी, सिविल जज (सी०डि०) / ए०सी०जे०एम० चन्दौसी, श्रीमती तुषारिका सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री मनोज कुमार यादव, सिविल जज( जू० डि०) व श्री विजय प्रकाश, सिविल जज ( जू० डि०)/एफ०टी०सी०, सम्भल स्थित चन्दौसी व न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें। प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने बताया कि प्रस्तावना संविधान निर्माताओं के मस्तिष्क की कुंजी है।
यह जानकारी नोडल अधिकारी लोक अदालत श्री मयंक त्रिपाठी द्वारा दी गयी।