मारपीट कर गंभीर रुप मे घायल कर देने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे दिए गए दिशा-निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर तथा क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के कुशल मार्ग निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक गोला के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह मय हमराह के द्वारा थाना गोला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 472/2022 धारा 308,504,506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दीपक गुप्ता पुत्र मिठाईलाल गुप्ता नि0 ग्राम गोनुआडीह थाना गोला जनपद गोरखपुर को पुलिस हिरासत मे लिया गया । अभियुक्त का चालान कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1-उप नि0 अविनाश कुमार सिंह थाना गोला गोरखपुर
2-का0 अजीत यादव थाना गोला गोरखपुर
