Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


आज दिनांक 13.12.2022 को जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय संभल के निर्देशानुसार विकासखण्ड संभल में राष्ट्रीय जेंडर अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा



 लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध अभियान का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अधिनियमों जैसे. दहेज उत्पीड़न कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न घरेलू हिंसा बाल विवाह अनैतिक व्यापार पास्को एक्ट एवं हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जागरूक किया गया। किशोरियों एवं महिलाओं के साथ दहेज प्रथा अनैतिक व्यवहार दहेज प्रथा अधिनियम घरेलू हिंसा महिलाओं के साथ अभद्रता का व्यवहार बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पॉक्सो अधिनियम महिलाओं बालिकाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर. 1090, 1098, 181, 112,1076 एवं महिला कल्याण विभाग में चल रही योजनाएं. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना आदि के बारे में जानकारी एवं गुड टच बैड टच’ के बारे में भी बताया गया। 

उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर से सामाजिक परामर्शदता, सी पी एस से परामर्शदाता व स्वंय सहायता समूह की महिलाएं व अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies