गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज दिनांक 31.12.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा आगामी नववर्ष के अवसर पर नगर क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर थाना कैण्ट रेलवे चौकी क्षेत्र का भ्रमण किया गया साथ ही वहाँ पर ड्यूटी प्वाइंट पर लगे अधिकारी/कर्मचारी गण से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जायजा लिया गया, संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कैण्ट, एवं प्रभारी निरीक्षक कैण्ट मौजूद रहे ।
